Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी

15 Percent Wage Increase

15 Percent Wage Increase

पंजाब डेस्क: मज़दूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने श्रमिकों के हित में एक अहम फैसला लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन को संबोधित करते हुए न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया।

सरकार द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बढ़ोतरी सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों पर लागू होगी, जिससे लाखों मजदूरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से मजदूरी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी और पिछली सरकारों के दौरान भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में यह फैसला श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे मजदूर दिवस पर श्रमिकों के लिए “तोहफा” बताते हुए कहा कि सरकार मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे।

Exit mobile version