Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष ध्यान रख; दे रही है 11,000 रुपये मासिक पेंशन: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के सम्मान में, राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को 11,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान कर रही है।

स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पहले पेंशन केवल 9,400 रुपये प्रति माह थी, लेकिन मान सरकार ने इसे बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दिया है। इस कदम से इन परिवारों का मान और सम्मान और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर समय स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुरूप, स्वतंत्रता सेनानियों की सेवा और सम्मान करना सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले ये महान सपूत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्हें सम्मान देना गर्व की बात है।

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाबियों ने विदेशी ताकतों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने कहा, “उनके साहस और बलिदान ने ही हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाई। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा देती रहेगी।”

ये भी पढ़ें : PAK क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, BCCI ने भी तोड़ी चुप्पी

Exit mobile version