Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार गोइंदवाल थर्मल प्लांट से उत्पादन शुरू करने की तैयारी में

चंडीगढ़: कुछ दिन पहले गोइंदवाल थर्मल प्लांट को खरीदने के बाद अब पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार इससे उत्पादन् शुरू करने की तैयारी में है। सरकार ने थर्मल प्लांट के संचालन को लेकर एक गठित कमेटी में नामी माहिर शामिल किए हैं। यह कमेटी लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के मुख्य इंजीनियर एमआर बंसल की अगुवाई में बनी है। कमेटी में लहरा थर्मल के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रजीत सिंह संधू, डिप्टी चीफ इंजीनियर फ्यूल केके बंसल, रोपड़ थर्मल प्लांट के निगरान इंजीनियर रणजीत सिंह, चीफ आडिटर राजन गुप्ता, लहरा थर्मल प्लांट के इंजीनियर बलजिदर सिंह व रोपड़ थर्मल के इंजीनियर गुरिंदर सिंह को शामिल किया गया है। सरकार का प्रयास है कि गर्मी एवं धान के सीजन यानी जून तक इस प्लांट में बिजली बनना शुरू हो जाए। बता दें कि पंजाब सरकार ने 1080 करोड़ रुपए से यह थर्मल प्लांट खरीदा है। 540 मैगावाट क्षमता का थर्मल प्लांट पहले आधी क्षमता से चलता रहा है। अब इसे अधिक क्षमता से चलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों को बिजली के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

माघी जोड़ मेले के अवसर पर बोले मान, जुड़ें अपने इतिहास से और भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर
चंडीगढ़:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने माघी जोड़ मेले के अवसर पर ट्वीट (एक्स) किया है। उन्होंने कहा कि खिदराणा के ढाब में हुई लड़ाई ने खिदराणा को पवित्र भूमि मुक्तसर साहिब का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि सभी शहीदों की याद में मनाए जाने वाले माघी जोड़ मेले के मौके पर वह दूर-दूर से गुरु चरणों में शीश नवाने आई संगत के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। सीएम मान ने कहा कि आइए जुड़ें अपने इतिहास के साथ और वर्तमान और भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करें। सीएम मान ने कहा कि शहीदों की याद में माघी जोड़ मेले मनाए जाते हैं।

Exit mobile version