Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के सरकारी स्कूलों ने स्थापित की नई उपलब्धि, 474 विद्यार्थीयों ने नीट परीक्षा में किया क्वालीफाई

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित की है और 474 विद्यार्थियों ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण करके उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

एनईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए सरदार हरजोत सिंह बैंस ने सभी विद्यार्थियों के चिकित्सा क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई (मेन्स) में सफलता प्राप्त की है और 44 विद्यार्थियों ने जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा पास की है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रभावशाली प्रदर्शन हमारी सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके शिक्षकों की लगन को दर्शाती है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के विद्यार्थी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उनका समर्थन करने तथा उन्हें विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अथक प्रयास करती रहेगी, जिससे वे आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को हासिल कर सकें।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version