Site icon Dainik Savera Times

Punjab सरकार गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त : Lal Chand Kataruchakk

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो पर हाईकोर्ट में सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट पर पंजाब में गरमाई सियासत पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने साफ किया है कि राज्य सरकार गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय बचत भवन में पहुंचे मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि आज लुधियाना जिले की बैठक है, जिसमें विभिन्न विभागों के साथ विकास को लेकर चर्चा की जायेगी। बैठक में अधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे, जिस प्रकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास की गति हर दिन बढ़ रही है, बैठक में उस दिशा में काम किया जाएगा।

इसी तरह उन्होंने राज्य में निवेश लाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से संसदीय बोर्ड के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन जिस तरह से राज्य में अकाली दल का पतन हो रहा है, उससे लगता है कि लोगों का उन पर से भरोसा उठ गया है।

Exit mobile version