Site icon Dainik Savera Times

मान सरकार का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार की शिकायत पर इस अधिकारी को किया सस्पेंड

गुरदासपुर: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर मजबूत करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क को जनता की शिकायत के महज तीन घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया गया।

-लोगों ने दर्ज की शिकायत

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि यह क्लर्क रजिस्ट्री के काम में अनावश्यक अड़चनें डाल रहा था और लोगों को तंग-परेशान कर रहा था। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित क्लर्क को निलंबित कर दिया गया।

Exit mobile version