Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार फरवरी 2024 में 4 ‘एन.आर.आई. पंजाबियां नाल मिलनी’ समारोह करवाएगी : धालीवाल

January 10, 2024

पंजाब सरकार फरवरी 2024 में 4 ‘एन.आर.आई. पंजाबियां नाल मिलनी’ समारोह करवाएगी : धालीवाल

चंडीगढ़/जालंधरः (मोहित/ धालीवाल/योगी)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों और शिकायतों से जल्द और तसल्लीबख्श ढंग से निपटने के लिए ‘एन.आर.आई. पंजाबियां नाल मिलनी’ नामक चार कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि ‘एन.आर.आई. पंजाबियां नाल मिलनी’ समारोहों की शुरूआत 3 फरवरी को पठानकोट से होगी, जहां पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियापुर आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी तरह 9 फरवरी को एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) में एस.बी.एस. नगर, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) आदि जिलों, जबकि 16 फरवरी को संगरूर में संगरूर, पटियाला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, बठिंडा, लुधियाना और मानसा आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले हल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 22 फरवरी को फिरोजपुर में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, तरन तारन, मोगा और श्री मुक्तसर साहिब आदि जिलों को कवर किया जाएगा। धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी 11 जनवरी से 30 जनवरी, 2024 तक विभाग की वैबसाइट : ल्ल1्र.स्र4ल्लAुं.ॅ5.्रल्ल और व्हाट्सएप्प नंबर 9056009884 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख सचिव एन.आर.आई. मामले विभाग दिलीप कुमार, ए.डी.जी.पी. प्रवीन कुमार सिन्हा, विशेष सचिव एन.आर.आई. मामले विभाग कंवलप्रीत बराड़ और परमजीत सिंह के अलावा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें