Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार सूखे-गीले कूड़े के लिए 200 टिप्परों की खरीद व अन्य कार्यों पर खर्च करेगी 20.01 करोड़

चंडीगढ : स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्झर ने बताया कि राज्य सरकार लुधियाना में सूखे और गीले कूड़े के लिए 200 टिप्परों के डिज़ाइन, निर्माण, सप्लाई और डिलीवरी व आल-वैदर इंडोर स्वीमिंग पुल के विकास पर तकरीबन 20.01 करोड रुपए खर्च करेगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ-सुथरा और प्रदूषित रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

डा. इंदरबीर सिंह निज्झर ने बताया कि लुधियाना में सूखे और गीले कूड़े के लिए 200 टिप्परों के डिज़ाइन, निर्माण, सप्लाई और डिलिवरी के लिए 14.80 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि 5.21 करोड़ रुपए की लागत के साथ लुधियाना में रख बाग स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में एमसीएल के इंडोर स्वीमिंग पूल साइट पर आल-मौसम इंडोर स्वीमिंग पुल का विकास किया जाएगा। इसमें मकैनिकल और इलैक्ट्रिकल कम्पोनेंट्स 5 सालों के समय के लिए कवर होंगे।

Exit mobile version