Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम, 18 अक्टूबर को श्री हरमिंदर साहिब में पंजाब के लिए करेंगे अरदास

पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की जा रही है। जिस दौरान 18 अक्टूबर को 11:00 बजे श्री हरमिंदर साहिब में 35000 बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अरदास करेंगे। आपको बता दें कि नशा मुक्ति के लिए pray pledge and play की थीम के जरिए महा अभियान भी शुरू किया जायेगा। इस दौरान युवाओं को शहीद भगत सिंह सरीके के वीर योद्धाओं के बलिदान को याद करा कर नशे के खिलाफ प्लेज करवाई जाएगी।

Exit mobile version