Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार का “मिशन रोजगार”, आज CM मान 2487 अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

March 7, 2024

पंजाब सरकार का “मिशन रोजगार”, आज CM मान 2487 अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार जारी है। सरकार नौजवानों को नौकरियां देने की ओर कदम बढ़ाती चली जा रही है। मिशन रोजगार के तहत आज फिर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आज विभिन्न विभागों में 2487 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संगरूर में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान विभिन्न विभागों में 2487 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

जिस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है… मिशन रोजगार के तहत आज फिर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे… विभिन्न विभागों में 2487 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संगरूर में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे । आज हमारी सरकार के दौरान दी गई सरकारी नौकरियों की संख्या 42,924 तक पहुंच जाएगी…यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें