Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: पंजाब सरकार का नए साल पर बड़ा तोहफा, 6.75 लाख महिलाओं को मिलेगी ये खास सुविधा

December 24, 2025

Punjab News: पंजाब सरकार का नए साल पर बड़ा तोहफा, 6.75 लाख महिलाओं को मिलेगी ये खास सुविधा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह पहल राज्य की विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।

सोशल सिक्योरिटी, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि अब तक इस स्कीम के तहत 895 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय मदद योग्य महिलाओं को दी जा चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 6,75,857 महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को आर्थिक मदद मिली है।

महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह योजना सिर्फ वित्तीय मदद तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी है। इसके लिए पंजाब सरकार ने 1,170 करोड़ रुपये का बजट सुनिश्चित किया है, ताकि लाभार्थियों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से समय पर सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज करेंगे चंडीगढ़ दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा शेड्यूल

मंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगी। सरकार की यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें