Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला बठिंडा के विकास की तरफ पंजाब के मान सरकार के बढ़ते कदम

December 17, 2023

जिला बठिंडा के विकास की तरफ पंजाब के मान सरकार के बढ़ते कदम

1125 करोड़ रुपए की लागत के साथ विकास क्रांति की होगी शुरुआत

पंजाबः पंजाब के मान सरकार के बढ़ते विकास कार्य के तहत अब बठिंडा जिले का भी विकास कार्य शुरु करवायगी मान सरकार। इसी के तहत अब बठिंडा (शहरी) में नए आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण 100 करोड़, मुल्तानिया और जनता नगर फ्लाईओवरों (ROB) का निर्माण कार्य 88.94 करोड़, अमरपुरा बस्ती (ROB) में फ्लाईओवर का निर्माण 49.15 करोड़ की लागत से होगा। इसके साथ ही रिंग रोड का निर्माण 94.11 करोड़ और मलोट- बादल रोड की रीकारपेंटिंग 12.78 करोड़ की लागत से होगी।

इसके इलावा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण 27.15 करोड़ और 50 बेड की सहूलियत वाला (C.C.U.) का सिविल अस्पताल बठिंडा में निर्माण 15.61 करोड़ की लागत से होगा। बठिंडा (देहाती) में भूमि और जल विभाग की तरफ से सिंचाई के साथ संबंधित अलग-अलग किए जा रहे कार्यों की लागत 6.87 करोड़ और सब तहसील गोनियाना मंडी की बिल्डिंग का निर्माण 2.99 करोड़ की लागत से होगा।

तलवंडी साबो और रामां में सीवरेज और जल निकासी संबंधी कार्य में 20.07 करोड़ की लागत, 30 बेड की सहूलियत वाले MCH (मदर चाइल्ड अस्पताल) का निर्माण का 6.62 करोड़ की लागत से और सबडिवीजन तलवंडी सबो की बिल्डिंग का निर्माण 5.98 करोड़ की लागत से होगा। हल्का मोड में सीवरेज प्लांट का निर्माण कार्य 23.91 करोड़ और सब तहसील बलियांवाली की बिल्डिंग का निर्माण 2.30 करोड़ की लागत से होगा।

हल्का भुच्चों में जल सप्लाई और सीवरेज से संबंधित प्रोजेक्ट का नथाना में निर्माण 29.09 करोड़ और सब तहसील नथाना की बिल्डिंग का निर्माण 2.76 करोड़ की लागत से होगा। विधानसभा हल्का रामपुरा फूल में किसानों की सुविधा के लिए आलूओं की शॉर्टेज का प्रबंध 14.96 करोड़ और सब डिवीजन रामपुरा फूल की बिल्डिंग का निर्माण 7.51 करोड़ की लागत के साथ होगा।

बुढलाडा में रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और सिखलाई विभाग की तरफ से C- PYTE का बोरोवाल में निर्माण कार्य 25.69 करोड़ और बुढलाडा- सुनाम रोड को चौड़ा करने का काम 4.26 करोड़ की लागत से होगा।

मानसा में सीनियर सिटिजन होम का निर्माण 6.93 करोड़ और सरकारी आई.टी.आई का ढैपी में निर्माण 6.42 करोड़ की लागत से होगा। इसी के साथ मानसा में पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से अलग-अलग मंडियों में रिपेयर और रेनोवेशन के किए जा रहे कार्यों की लागत 2.65 करोड़ की होगी।

सरदूलगढ़ में PWD B&R विभाग की तरफ से सरदूलगढ़-मानसा- रोड़ी के बीच सड़कों का निर्माण 20.92 करोड़ और जल स्रोत विभाग की तरफ से सिंचाई से संबंधित अलग-अलग कार्य 39.96 करोड़ की लागत से होंगे।

विधानसभा हल्का लंबी में सड़कों के आसपास इंटरलॉकिंग टाइलों का काम 0.94 करोड़ और सेहत विभाग से संबंधित अलग-अलग प्रोजेक्ट में 0.68 करोड़ की लागत लगेगी। इसके अलावा पूरे पंजाब राज्य में 573 करोड रुपए की लागत के साथ सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने संबंधी कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें