Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar दौरे पर Punjab Governor बनवारी लाल पुरोहित, Jalandhar City Station का हुआ कायाकल्‍प

February 26, 2024

Jalandhar दौरे पर Punjab Governor बनवारी लाल पुरोहित, Jalandhar City Station का हुआ कायाकल्‍प

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित आज जालंधर के दौरे पर है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जिसके चलते आज जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी आज जालंधर पहुंचे।

जिस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने पर आज जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। इसी के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर हैं।

इसी के साथ आपको बताते चले कि बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। बनवारी लाल पुरोहित ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था कि वह निजी कारणों से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहे हैं।

बताते चले कि जालंधर स्टेशन का करीब 219 करोड़ की लागत के साथ 30 महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। मुख्य गेट पर पांच मंजिला इमारत बनाई जाएगी जबकि सेकंड एंट्री गेट पर तीन मंजिला इमारत न निर्माण किया जाएगा। इनमें 22 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर व सीढ़ियां शामिल हैं। इसी के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी वाली गाड़ियां भी चलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें