Site icon Dainik Savera Times

करणी सैनिकों, मारो रे…. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मिली धमकी

Gulab Chand Kataria

Gulab Chand Kataria

पंजाब डेस्कः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर राज्यपाल को धमकाया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर एक बयान दिया था। यह बयान उन्होंने गोगुन्दा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। इसी बयान को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने नाराजगी जताई है।

इसके बाद अब क्षत्रिय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने पोस्ट कर गुलाबचंद कटारिया को धमकी दी है। ये पोस्ट “डॉ. राज शेखावत” नाम के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पोस्ट कहां से और किस माध्यम से की गई है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version