Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ लड़ने के लिए गुरदासपुर, अमृतसर में पदयात्रा निकालेंगे पंजाब के राज्यपाल

March 31, 2025

मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ लड़ने के लिए गुरदासपुर, अमृतसर में पदयात्रा निकालेंगे पंजाब के राज्यपाल

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ गुरदासपुर और अमृतसर जिलों में छह दिवसीय पदयात्र की घोषणा की।

कटारिया ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ जंग को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है ताकि इस मिशन में सफलता मिल सके।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी राजनीतिक दलों के विधायकों को पदयात्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कटारिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ पदयात्र तीन से आठ अप्रैल तक निकाली जाएगी और गुरदासपुर एवं अमृतसर जिलों से गुजरेगी। यह पदयात्र तीन अप्रैल को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर से शुरू होगी और आठ अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में समाप्त होगी।

राज्यपाल ने कहा कि यह पदयात्र राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कटारिया ने कहा कि शिक्षाविद, धर्मगुरुओं, विद्वानों और आम जनता समेत समाज के सभी वर्ग इस अभियान में मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

कटारिया इस पदयात्र में गांवों और कस्बों के निवासियों से बातचीत करेंगे और उनसे इसमें शामिल होने का आह्वान भी करेंगे। उन्होंने नशीले द्रव्यों की समस्या को लेकर कहा कि यह पंजाब के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है और राज्य को मादक पदार्थों से मुक्त करने के लिए जनता की सहभागिता जरूरी है।

कटारिया ने एक प्रश्न के उत्तर में ड्रोन से मादक पदार्थ भेजने पर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे ड्रोन भेजे जा रहे हैं जो दिखाई नहीं देते।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें