Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के GST संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 25% की हुई बढ़ोतरी: मंत्री हरपाल चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के जीएसटी संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि, अप्रैल, 2022 में जीएसटी संग्रह 1,550 करोड़ था जबकि, अप्रैल 2023 में यह 25 प्रतिशत बढ़कर 2,000 करोड़ से अधिक हो गया।

हरपान चीमा ने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को संबोधित करते हुए, इनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होने कहा यह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किए गए ईमानदार और सक्षम शासन का परिणाम है। मैं विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई मेहनत की सराहना करता हूं।

Exit mobile version