Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का कहर: IMD ने जारी किया ‘लू का येलो अलर्ट’; पढ़ें Weather Update

Punjab Weather 21 April

Punjab Weather 21 April

Punjab Weather 21 April: पंजाब में गर्मी ने अब तेज़ तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य में 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लू को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। कई जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से पार कर चुका है, जबकि कुछ इलाकों में यह 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्च स्तर है। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

इन जिलों में लू का ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार मोहाली, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और नवांशहर समेत कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गर्म हवाएं सबसे ज्यादा असर दिखाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं और मेडिकल स्टाफ को 24 घंटे ड्यूटी पर रखा गया है।

ये भी देखें :

23 अप्रैल से बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों पर पड़ेगा। इससे आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव संभव है, हालांकि फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है।

Exit mobile version