Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-हिमाचल के यात्रियों के लिए खुशखबरी: 1 दिसंबर से मिलेगी ये खास सुविधा

November 23, 2025

पंजाब-हिमाचल के यात्रियों के लिए खुशखबरी: 1 दिसंबर से मिलेगी ये खास सुविधा

चंडीगढ़: हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। मोहाली-खरड़ क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि मोहाली-कुराली बाईपास अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और प्रशासन ने इसे 1 दिसंबर से आम जनता के लिए खोलने की घोषणा कर दी है।

नेशनल हाईवे-205A से जुड़ेगा नया मार्ग

नया मार्ग नेशनल हाईवे-205A का हिस्सा है और कुराली से एयरपोर्ट रोड को सीधे जोड़ता है। लगभग 31 किलोमीटर लंबा यह हाईवे मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाता है और आगे सिसवां बद्दी मार्ग से भी जुड़ता है। इसके खुलने से मोहाली और खरड़ शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

1,400 करोड़ रुपये की लागत में तैयार

इस परियोजना को केंद्र सरकार की ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत 1,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि कुराली में हाई-टेंशन पावर लाइनों से जुड़ा पिछड़ा काम भी पूरा कर लिया गया है और सड़क की मार्किंग व फिनिशिंग का अंतिम चरण चल रहा है।

ये भी पढ़ें: जम्मू में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बरामद

ट्रायल रन और औद्योगिक विकास

29 और 30 नवंबर को इस बाईपास पर ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद 1 दिसंबर से इसे पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रैफिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग्रीनफील्ड रोड बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लाएगी। सड़क पर सर्विस लेन, आधुनिक रोड साइन और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें