Site icon Dainik Savera Times

12वीं नेशनल वोविनम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में पंजाब ने लहराया झंडा, जालंधर के युवक ने जीता गोल्ड

जालंधर : हाल ही में 12वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप डीटीआरपी नेहरू इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी, असम में आयोजित की गई। जिसमें पंजाब से 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से जालंधर के लधेवाली के रहने वाले गौरव पाहवा ने वोविनाम मार्शल आर्ट्स में गोल्ड मेडल जीता।

गौरव ने कहा कि अब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह वियतनाम में अपने देश का झंडा फहराएंगे। वह खेडां वतन पंजाब दियां के सीजन 2 में भी हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version