Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लिवर के इलाज के लिए मोहाली में बनेगा पंजाब इंस्टिट्यूट लिवर ऑफ साइंस: मंत्री Harpal Cheema

August 28, 2023

लिवर के इलाज के लिए मोहाली में बनेगा पंजाब इंस्टिट्यूट लिवर ऑफ साइंस: मंत्री Harpal Cheema

चंडीगढ़ :पंजाब कैबिनेट की बैठक में आज अहम फैसले लिए गए, जिसकी जानकारी मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब मंत्री मंडल की बैठक में पंजाब हित में कई फैसले लिये गए। सिंचाई विभाग की 2021-22 की एनुअल रिपोर्ट पेश हुई, जिसे मंत्री मंडल ने मंजूरी दी। वहीं 5 कैदियों की रिपोर्ट आई जिसमे से 4 कैदियों की रिहाई के लिए रिपोर्ट आगे दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग में नई 20 पोस्ट को मंजूरी दी गई। एफआरबीएम एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

हरपाल चीमा आने कहा कि मोहाली में एक बड़ा हेल्थ क्षेत्र बनाए जाने को लेकर फैसला किया गया है। मोहाली में पंजाब इंस्टिट्यूट लिवर ऑफ साइंस की स्थापना होगी, जिसमे 484 आसामी होगी और 60 करोड़ खर्च आएगा जिसमे लिवर का इलाज होगा।

अमन अरोड़ा ने कहा की शिक्षा क्षेत्र को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है कि राज्य के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजिटिंग फैकल्टी की जरूरत होती है उसको अनुमति दी गई है ताकि उन स्कूलों के बच्चों को जरूरत पूरी हो इसमें 30 करोड़ रु खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कल खेडां वतन पंजाब दियां सीजन 2 का आगाज होगा। पिछली बार 3 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें