Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: जालंधर में अवैध हथियार नेटवर्क का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab Police

Punjab Police

Jalandhar Police: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम, जालंधर ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 7.65 एमएम की 10 देसी पिस्तौल और 20 मैगजीन बरामद हुई हैं।

पहले भी जुड़े रहे हैं आतंकी गतिविधियों से
इस मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इससे पहले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर बलाचौर के पास ग्रेनेड और IED लगाने की साजिश रचने का आरोप था। बाद में इसी विस्फोटक का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ इलाके में धमाके के लिए किया गया था।

विदेश से मिल रहे थे निर्देश
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और अमेरिका में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे। उनका काम पंजाब के गैंग्स को हथियार मुहैया कराना और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना था।

रंगदारी और फायरिंग में भी शामिल
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी हथियार खरीदने के साथ-साथ गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।

ये भी देखें :

जांच जारी, नेटवर्क खत्म करने की कोशिश
इस पूरे मामले में SSOC अमृतसर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों और विदेश में बैठे संचालकों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Exit mobile version