Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurpreet Singh Maluka के नेतृत्व में पंजाब के दर्जनों परिवार BJP में हुई शामिल

February 24, 2025

Gurpreet Singh Maluka के नेतृत्व में पंजाब के दर्जनों परिवार BJP में हुई शामिल

तलवंडी साबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की जन हितैषी नीतियों व भाजपा शासित राज्यों के विकास को देखते हुए पंजाब के लोग अब भाजपा के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। यह शब्द भाजपा के भर्ती अभियान बठिंडा देहाती के जिला प्रभारी पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने तलवंडी साबो हलके में विभिन्न पार्टियों से दर्जनों परिवारों को भाजपा में शामिल करने के बाद व्यक्त किए। मलूका ने कहा कि कभी देश का अग्रणी राज्य रहा पंजाब लगातार हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है।

लोग बेरोजगारी, कर्ज और नशे की समस्या से जूझ रहे हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं को भी लागू नहीं कर पा रही है। ऐसे में पंजाब को फिर से खड़ा करने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।

मलूका ने तलवंडी विधानसभा क्षेत्र के नसीबपुरा गांव में भाजपा में शामिल हुए लीला सिंह से उनके घर पर मुलाकात की। इस मौके पर संदीप सिंह, बूटा सिंह, टेक सिंह, बलविंदर सिंह, भीमा सिंह, भोला सिंह, सेमा सिंह, देव सिंह, रवि सिंह, जगसीर सिंह, पाला सिंह, महिंदर सिंह, काला सिंह, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, जंती सिंह, चरणजीत कौर, रजनी, जसवीर कौर, बलजिंदर कौर, कुलविंदर कौर, मनजीत कौर, राजपाल कौर, गुरजीत कौर, अमृतपाल कौर, सीतो कौर, मनप्रीत कौर, जसवीर कौर, सुखजीत कौर, लवप्रीत कौर, सरबजीत कौर, मलकीत कौर, भगतपाल सिंह, मेजर सिंह, दीपू सिंह, गुरमीत कौर, अंग्रेज सिंह, वीरपाल कौर कुलवंत सिंह, हरप्रीत कौर, अनमोल प्रीत कौर, गुरदेव कौर आदि का पार्टी में स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर गोपाल सिंह जस्सी जी, सुखविंदर कौर कोऑर्डिनेटर हलका तलवंडी साबो, दविंदर शर्मा नसीबपुरा, गुरप्रीत सिंह शेरगढ़ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रतन शर्मा मलूका ने प्रेस को दी।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें