Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

₹50 की लॉटरी ने चमकाई किस्मत, फिल्लौर के रुरका कलां के परिवार ने जीते ₹21 लाख; अब पूरा होगा अपना घर बनाने का सपना

November 24, 2026

₹50 की लॉटरी ने चमकाई किस्मत, फिल्लौर के रुरका कलां के परिवार ने जीते ₹21 लाख; अब पूरा होगा अपना घर बनाने का सपना

लुधियानाः पंजाब के फिल्लौर स्थित गांव रुरका कलां के एक परिवार की किस्मत महज 50 रुपये की लॉटरी टिकट ने चमका दी। पंजाब स्टेट लॉटरी में परिवार ने 21 लाख रुपये का इनाम जीतकर अपनी खुशियों को दोगुना कर लिया। इस जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और अब उनका अपना घर बनाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार, रुरका कलां निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिन लुधियाना से पंजाब स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था। किस्मत ने साथ दिया और टिकट पर 21 लाख रुपये का इनाम निकल आया। बताया जा रहा है कि विजेता परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और परिवार का सदस्य मजदूरी कर अपने घर का गुजारा करता है।

लॉटरी जीतने वाले परिवार ने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से लॉटरी टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं, लेकिन उनका सपना अपनी अलग पहचान बनाने और खुद का घर बनाने का है। अब 21 लाख रुपये का इनाम मिलने से उनका यह सपना पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। परिवार ने इस खुशी के मौके पर गुरु पर्व के अवसर पर गुरु का शुक्रिया अदा किया। अचानक मिली इस बड़ी खुशी से परिवार बेहद उत्साहित है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें