Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Monsoon Update: पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

July 3, 2024

Punjab Monsoon Update: पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून आ चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट और 4 में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, विभाग ने तहसील स्तर पर सुबह 9 बजे तक अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना है। 24 घंटे में फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट:

विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

तहसील स्तर पर राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़ में सुबह 9 बजे तक मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसी तरह पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, फगवाड़ा, जालंधर 2, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरिया और गुरदासपुर में हल्की बारिश की संभावना है।

2 जिलों में बारिश दर्ज की गई:

मानसून पंजाब में पहुंच गया है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते पूरे राज्य में गर्मी और उमस बनी हुई है। 24 घंटे में 2 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इनमें मोहाली में 17.5 MM और रूपनगर में 5.5 MM बारिश शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें