Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab का सबसे महंगा टोल आज होगा फ्री: रेट बढ़ाने पर किसान जत्थेबंदियों का प्रदर्शन; साल में तीसरी बार बढ़े Toll tax

June 16, 2024

Punjab का सबसे महंगा टोल आज होगा फ्री: रेट बढ़ाने पर किसान जत्थेबंदियों का प्रदर्शन; साल में तीसरी बार बढ़े Toll tax

चंडीगढ़। पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगातार रेट बढ़ा रहा है। जिसके विरोध में किसान जत्थेबंदियों की तरफ से आज टोल प्लाजा फ्री करवाया जाएगा। लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे रेटों के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष संगठनों द्वारा आज लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान बंदी फ्री रखी जाएगी।

अगर लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा 0 से 20 किमी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए पुरानी दर यानी 150 रुपये नहीं की गई तो किसान संगठन आज से अनिश्चित काल के लिए लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर देंगे। और जब तक 150 रुपये यानी पुराना रेट तय नहीं होता तब तक लुधियाना लाडोवाल टोल फ्री रहेगा।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियां प्रदर्शन करते हुए एक घंटे बाद किसान जत्थेबंदियों द्वारा बूम बैरियर बंद करवा गाड़ियों को वहां से बिना टोल दिए ही जाने दिया जाएगा। वहीं, टोल प्लाजा प्रशासन ने तैयारी कर ली है। साथ ही पुलिस भी तैयार है कि कोई व्यक्ति हुड़दंग न मचाए और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।

‘लोगों की जेब पर लगातार डाला जा रहा बोझ’
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब का एक यही टोल है जो साल में तीन बार रेट बढ़ाता है। लोगों की जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है और सरकार इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें