Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

DM रंधावा सुसाइड मामला: पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को लिखा पत्र, की CBI जांच की मांग

March 23, 2026

DM रंधावा सुसाइड मामला: पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को लिखा पत्र, की CBI जांच की मांग

पंजाब डेस्क: वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपने की मांग की है। जिसमें सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद गुरजीत सिंह औजला और सांसद धर्मवीर गांधी ने पत्र में हस्ताक्षर किए है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि 21 मार्च 2026 को गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में दर्ज FIR में राज्य के मौजूदा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।

यह मुद्दा 23 मार्च को लोकसभा में भी उठाया गया था, जहां सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इसे सदन के सामने रखा। जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि लिखित अनुरोध मिलने पर जांच CBI को सौंपी जा सकती है। इसको लेकर आज पंजाब के सांसदों ने CBI जांच के किए। सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि मामले की पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए तुरंत CBI जांच के आदेश दिए जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें