Site icon Dainik Savera Times

पंजाब नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो संपत्तियां सील

जालंधर : पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया राशि के मामले अब गंभीर रूप ले रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की पेशकश के बावजूद कई लोग अभी भी अपने बकाए टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस स्कीम के तहत नागरिकों को 30 अक्टूबर तक बकाया टैक्स का 50 प्रतिशत भरने का अवसर दिया गया था, ताकि ब्याज और जुर्माने से राहत मिल सके।

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुमनदीप कौर और सहायक आयुक्त विक्रांत वर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

रामा मंडी इलाके में कार्रवाई

हाल ही में नगर निगम की टीम ने रामा मंडी इलाके में दो डिफॉल्टरों की संपत्तियां सील कर दीं। अधीक्षक महीप सरीन, राजीव ऋषि और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। निगम के पास अब सभी डिफॉल्टरों का डेटा मौजूद है, जिससे भविष्य में और अधिक संपत्तियों को सील करने की संभावना है।

VD : आज अमृतसर शहर बंद, वाल्मीकि समुदाय ने दी कॉल

नगर निगम का कहना है कि इस कदम से नागरिकों में टैक्स भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और राज्य सरकार को बेहतर राजस्व संग्रह में मदद मिलेगी।

Exit mobile version