पंजाब डेस्क: बठिंडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस से जुड़े नेता सुखराज नट्ट के बेटे दविंदर नट्ट ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।
लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, दविंदर नट्ट ने अपने पिता की लाइसेंसी 30 बोर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने मोहाली के एक बिल्डर और उसके परिवार पर गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए।
आखिरी वीडियो में छलका दर्द
अपने अंतिम वीडियो संदेश में दविंदर ने कहा कि मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है: दविंदर ने कहा, “सत श्री अकाल भाई जी। मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी कोई वीडियो नहीं बनाया। यह मेरी ज़िंदगी का पहला और आखिरी वीडियो है। मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। सुषमा ग्रुप के मालिक बिंदरपाल मित्तल, उनके बेटे प्रतीक मित्तल, भारत मित्तल और पूरे परिवार ने मेरे साथ धोखा किया है।”
“मैं कोई आम आदमी का बेटा नहीं हूं। मेरे पिता तीन चुनाव लड़ चुके हैं। हम कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। मैंने अपनी शिकायत मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के पास भी पहुंचाई थी। मेरे पिता ने अपनी ज़मीन बेचकर उन्हें पैसे दिए थे।”
मैं अपनी ज़िंदगी खत्म कर रहा हूं: “पिता की मौत के बाद मुझे कुछ पैसे मिले थे। मैंने वे पैसे उन्हें दे दिए थे। मेरे साथ हर तरफ से धोखा हुआ है। मैं अपनी ज़िंदगी खत्म कर रहा हूं।”
ये भी पढ़ें…
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...