Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: Panchayat Elections के दौरान कांस्टेबल की मौत, मचा हड़कंप

बरनाला। पंजाब भर में आज 13237 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और शाम चार बजे तक चलेगी। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसी बीच एक बरनाला से खबर सामने आई है। जहां, पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई।

लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे। अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी बरनाला संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की ड्यूटी के दौरान सेहत बगड़ने से मौत हुई है।

Exit mobile version