पंजाब डेस्कः मुक्तसर के लंबी हलके के गांव मिड्ढा में रविवार सुबह किसान हरपाल सिंह ने अपनी 18 वर्षीय बेटी चमनप्रीत कौर की कस्सी से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार चमनप्रीत मोहाली में बीकॉम कर रही थी और पीजी में रहती थी। पुराने ख्यालों के हरपाल सिंह बेटी को आगे पढ़ने से रोकते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि वह बाहर रहकर ‘बिगड़’ न जाए। मां पढ़ाई के पक्ष में थी, जिससे घर में कलह रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार, चमनप्रीत पढ़ाई में होशियार और वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी। प्राथमिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई।
डीएसपी लंबी हरबंस सिंह और थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने मौके पर पहुंचकर मां के बयान पर केस दर्ज किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी ने कहा, “आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेंगे।

