Site icon Dainik Savera Times

Punjab News : घरेलू विवाद के चलते पिता ने बेटे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News : पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही बेटे सुखविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि पिता ने अपने बेटे को 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। जिसके बाद सुखविंदर सिंह को तुरंत जी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि डॉक्टर ने जाँच के दौरान उसे मृत्य घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पिता पर अलग -अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस खबर के चलते पूरा गांव मृतक के घर में मौजूद था और सुखविंदर सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

ये भी पढ़े : मातम में बदली शादी की खुशियां, घोड़े पर सवार दूल्हे की अचानक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Exit mobile version