
Punjab News : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर सीमा पार से जुड़े अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग भी शामिल है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने डॉयल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की है।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police, in a joint operation with a central agency, busts a cross-border illegal arms, narcotics, and hawala network, apprehends seven accused including one Afghan national and one juvenile and recovers 10 sophisticated weapons,… pic.twitter.com/2idbk7JzSU
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 25, 2026
भारी मात्रा में हथियार और नशीला पदार्थ बरामद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 आधुनिक हथियार, जिनमें दो सब-मशीन गन शामिल हैं, बरामद किए हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और हवाला लेनदेन से जुड़े ₹30.38 लाख नकद भी जब्त किए गए हैं। यह बरामदगी इस नेटवर्क की गहराई और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की ओर इशारा करती है।
विदेश से जुड़े हैंडलर्स से कनेक्शन का शक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। ये हैंडलर्स अवैध खेप भेजने और उन्हें स्थानीय नेटवर्क के जरिए आगे सप्लाई कराने का काम करते थे। साथ ही हवाला चैनलों के जरिए पैसों का लेन-देन भी इसी नेटवर्क का हिस्सा था।
सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क
जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आपस में संपर्क बनाए रखता था। नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई को अलग-अलग जगहों तक पहुंचाने के लिए संगठित तरीके से काम किया जा रहा था।
FIR दर्ज, जांच जारी
इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है।
ये भी पढ़ें…
पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।