Site icon Dainik Savera Times

Punjab : इस जिले में सुबह-सुबह NIA ने मारी रेड, मचा हड़कंप

पंजाब डेस्क। केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब में सुबह-सुबह छापेमारी की है। आज सुबह ही मोगा व अमृतसर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमों ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने मोगा के बाघापुराना हलके के कस्बे स्मालसर में कविशर मक्खन सिंह मुसाफर के घर पर सुबह अचानक छापेमारी की। NIA ए की टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। यह छापेमारी किस मामले में हुई है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले पर अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Exit mobile version