Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Panchayat Election : पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ खत्म, जल्द आएंगे नतीजे

October 15, 2024

Punjab Panchayat Election : पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ खत्म, जल्द आएंगे नतीजे

Punjab Panchayat Election : पंजाब में इस समय 13237 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। पंजाब पंचायत चुनाव आज मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें रिजल्ट भी आज शाम तक ही आ जाएंगे। आपको बता दें पंजाब पंचायत चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंजाब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुरक्षा को लेकर 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किए गए है। वहीं चुनाव तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान के दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से होंगे। बैलट पेपर पर नोटा (कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं) का भी निशान होगा। यह व्यवस्था 2018 में हुए चुनाव के दौरान ही कर दी गई थी। जिसे इस बार भी जारी रखा जाएगा। सीएम भगवंत मान की अपील पर कई गांवों के पंच और सरपंच भी ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

बता दें की पिछले दिनों पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया। उन्होंने पूरे पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैं, जहां कंप्लेंट्स आई हैं केवल उन पंचायतों में आगे की प्रक्रिया पर रोक लगी हैं। हाईकोर्ट काे जिन जगहों से पिटीशन दाखिल हुई थी उन इलाके पर चुनाव करने पर स्टे लगा दी है। 270 से अधिक गांवाें में चुनाव करने पर राेक लगा दी हैं। इन जगहाें पर अगले आदेश तक चुनाव नहीं हाेंगे। यहां तक कि जिन जगहों पर सर्वसम्मति के साथ सरपंच चुने गए थे, अगर वहां से पिटीशन दाखिल हुई हैं, ताे वहां पर भी स्टे लगा दी हैं। पंजाब में अब करीब 13,000 ग्राम पंचायताें में एक साथ चुनाव नहीं हाेगा।

Live :

– पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए मतदान खत्म हुआ, जल्द नतीजे आएंगे।

मोगा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 2 घायल

मोगा के मंग्याला गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यहां बता दें कि चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति गुरप्रीत सिंह ने जब दूसरे पक्ष के लोगों के मतदान केंद्र में प्रवेश का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

मानसा खुर्द में पंचायती चुनाव काे किया रद्द

मानसा खुर्द में बैलेट पेपर गलत छपने के कारण पंचायती चुनाव काे रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर प्रत्याशी सिमर कौर और उनके समर्थकों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि यह चुनाव जानबूझकर रद्द किया गया है, क्योंकि वह जीत रहे थे। उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर पोलिंग स्टाफ की गाड़ी भी रोके काे काेशिश की। एसडीएम मानसा काला राम कांसल का कहना है कि यह चुनाव बैलेट पेपर उल्ट छपने के कारण चुनाव काे रद्द करना पड़ा और शीघ्र ही यह चुनाव करवा दिया जाएगा।

– पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने अपने पैतृक गांव उभावाल में पत्नी के साथ वोट डाला।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने अपने पैतृक गांव उभावाल में पत्नी के साथ वोट डाला। विरसा सिंह वल्टोहा को निष्कासित करने का अकाल तख्त साहिब का आदेश बिल्कुल सही है। अकाल तख्त साहिब के इस सख्त फैसले के बाद अब कोई भी ऐसी गलती करने की कोशिश नहीं करेगा। ये सारी स्क्रिप्ट सुखबीर सिंह बादल ने लिखी थी, लेकिन विरसा सिंह वल्टोहा को इसका परिणाम भुगतना पड़ा, यह दबाव बनाने की उनकी कोशिश थी जो उन पर गिरी।

चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की अचानक सेहत बिगड़ने से हुई मौत

गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे। अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी बरनाला संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की ड्यूटी के दौरान सेहत बगड़ने से मौत हुई है।

पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक
मानसा – 34.4%
पटियाला – 20 %
फिरोजपुर – 25.15%
गुरदासपुर – 22 %
फरीदकोट – 28%
बरनाला – 19.9%
मलेरकोटला- 28%
फाजिल्का – 33.5.%
फतेहगढ़ साहिब – 31.23%

पंचायत चुनाव : दोपहर 12 बजे तक बरनाला जिले में 19.90% वोट पड़े

ब्लॉक बरनाला 10.50 %
ब्लॉक शैहना 27.01
ब्लॉक महल कलां 28.53 %

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवार सहित डाला वोट

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अपने परिवार के साथ अपने गांव चीमा में पंचायत वोट डालने पहुंचे। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक चल रहे हैं, लोगों ने आपसी भाईचारा बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके अपने गांव चीमा में सर्वसम्मति के साथ-साथ तीन वार्डों में सदस्य बनाए गए हैं और दो पंच और सरपंची का चुनाव किया जा रहा है। हरपाल सिंह चीमा ने प्रत्येक मतदाता से अपने मत का प्रयोग करने का अनुरोध किया। हरपाल सिंह चीमा ने अपने गांव के तीन बाड़ों में सर्वसम्मति से चुने गए सदस्यों को बधाई दी और निकट भविष्य में गांव के लिए विकास कार्य करने की अपील की।

शृंखला क्रमांक          निर्वाचन क्षेत्र                  मतदान%
1                              मोगा                            8.5%
2                              बाघापुराना                    16%
3                              निहाल सिंह वाला           11.55%
4                              धर्मकोट                       15.18%

कुल प्रतिशत               12.80%

पंजाब पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव पर रोक लगाना गंभीर बात है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदान शुरू हो चुका है, मान लीजिए कि हम अभी रोक लगाते हैं तो पूरी तरह अराजकता फैल जाएगी। चुनाव पर रोक लगाना गंभीर बात है। हम मामले को सूचीबद्ध करेंगे, लेकिन अंतरिम रोक नहीं लगाएंगे।

अमृतसर जिले में 10.25 फीसदी हुई वोटिंग

अमृतसर जिले में 10.25 फीसदी वोटिंग हुई, मतदाताओं में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है, लोग कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।अमृतसर जिले के बड़े गांवों में कथूनंगल में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी हैं। गांव का आकार बड़ा होने के कारण चुनाव आयोग ने पिछली बार कत्थूनंगल गांव की तीन पंचायतें बनाई थीं। मुख्य चुनाव कथूनंगल कला में हो रहा है जिसके लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। मजीठा हलके के कई गांवों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

 

बरनाला के करमगढ़ गांव में चुनाव के दौरान हुई लड़ाई

बरनाला के करमगढ़ गांव में पंचायत चुनाव के दौरान लड़ाई हो गयी है। पंची के प्रत्याशी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए उम्मीदवार गुरजंट सिंह ने बताया कि वह करमगढ़ से वार्ड नंबर 9 से पंची का चुनाव लड़ रहे हैं। रात जब वह गांव में अपने घर जा रहा था तो उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा कि विरोधी गुट द्वारा सरपंची का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की हार देख उनकी गाड़ी पर 20-25 गुंडों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों के सिर में चोट आई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। क्योंकि हमलावर उनके पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उन्होंने उन्हें घायल कर दिया है, जिससे उनका चुनाव प्रभावित हुआ है। इस मौके पर जांच पुलिस अधिकारी हरविंदर पाल ने बताया कि गुरजंट सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव करमगढ़ को चोट लगने के कारण अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल गुरजंट सिंह के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पंचायत चुनाव को लेकर हुई मारपीट के दौरान घटी। उन्होंने कहा कि गांव में पंचायत चुनाव शांति-व्यवस्था के साथ हो रहा है।

सुबह 10 बजे तक 10.5 फीसदी हुई वोटिंग

पंजाब के पंचायत चुनाव में सुबह 10 बजे तक 10.5 फीसदी वोटिंग हुई।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया मतदान

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज राज्य में चल रहे ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान अपने गांव खुडिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अमृतसर के गांव कोट रजादा में मतदान रोका गया

अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव कोट रजादा में कुछ मतपत्र छूट जाने के कारण फिलहाल मतदान बंद है। अमृतसर के गांव कोट रजादा में पोस्ट बैलेट पेपर गायब होने पर एसडीएम रविंदर सिंह ने रिपोर्ट मांगी है। नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए मतपत्र मिलने के बाद ही हम मतदान शुरू करेंगे। कुल 425 वोटों में से करीब 100 वोट गायब हैं। पार्टी प्रत्याशियों के पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद चुनाव शुरू कराया जाएगा। पोस्ट बैलेट पेपर गायब होने के कारण लोगों ने मतदान करना बंद कर दिया।

पठानकोट में मंत्री कटारूचक्क ने किया मतदान

पठानकोट में कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

तरनतारन में चुनाव के दौरान चलीं गोलियां

पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि तरनतारन के गांव सोहल सैन भगत का है जहां चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े होने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां तक चल गई, जिस कारण एक गोली वहां खड़े शख्स को लग गई, जो गंभीर गायल हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, जो घटनास्थल का जायजा ले रही है।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने गांव गंभीरपुर में अपनी मां और पिता के साथ वोट डाला

राज्य में आज पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जिसे लेकर खासकर गांवों के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और आज जहां पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में वोट पड़ रहे हैं, उनमें श्री आनंदपुर साहिब पंजाब का गंभीरपुर गांव भी शामिल है कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने परिवार के साथ चल रहे मतदान में वोट डालने पहुंचे।

इस मौके पर उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि आज पंचायत चुनाव में मतदाता पूरा उत्साह दिखा रहे हैं, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि कहीं तनाव देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग बिना किसी भय के अपने मत का प्रयोग करें और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी पसंद का सरपंच चुनें।

सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लगी लाइनें, लुधियाना के गांव भैरो मुन्ना से देखिए मौके की तस्वीरें

लुधियाना के गांव भैरो मुन्ना में पंचायत चुनाव प्रक्रिया 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वोटरों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

पंचायत चुनाव में महिलाएं भी ले रही बढ़-चढ़कर हिस्सा

पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, कई हजार कर्मचारियों को तैनात 

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए है और यह शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें रिजल्ट भी आज शाम तक ही आ जाएंगे। पंजाब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुरक्षा को लेकर 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किए गए है।

Live : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें