Dainik Savera Times

PUNJAB : आपातकाल स्थिति पर इन जगहों पर लोगों को किया जाएगा शिफ्ट, देखें लिस्ट

जालंधर: आप्रेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से बौखलाया पाकिस्तान ऐसे बड़े एक्शन करने का प्रयास कर रहा है जिससे उसकी अपने लोगों में नाक तो बची रहे परन्तु ऐसा हो नहीं पा रहा। जहां भारतीय सेना का हर हमला स्टीक मार कर रहा है वहीं पाकिस्तानी ड्रोन्स व मिसाइलें खिलौने जैसी प्रतीत होने लगी हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया जा रहा है। बीती वीरवार की रात पाकिस्तान ने पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय प्रतिरक्षा प्रणाली ने असफल कर दिया। वहीं जिले में धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें आनी शुरू हो गई। बताया गया कि जालंधर के कुछ इलाके जिनमे मंड, कैंट इलाका, सुरानुस्सी, सूर्या इंक्लेव में धमाकों की आवाजे सुनी गई। मंड इलाके में मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुवंर ने मामले की जांच की और लोगों पैनिक ना होने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 ड्रोन जालंधर में दिखाई दिए। जिसे आर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए ध्वस्त कर दिया। जिसमें से एक एक ड्रोन जालंधर के पीएपी के पास बीएसएफ में ध्वस्त किया गया और दूसरा सुरानुसी के पास ध्वस्त किया गया।

इस दौरान भारत-पाक के बीच बने युद्ध के हालातों के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से एक लिस्ट जारी की गई। जिसमें आपातकालीन स्थिति बनने पर शहर की पब्लिक को इन जगहों पर शिफ्ट करने के बारे बताया गया। प्रशासन की ओर से जारी लिस्ट में ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज शामिल है, जहां आपातकाल की स्थिति होने पर लोगों को शिफ्ट किया जा सकता है।

फेक दावों और वीडियो पर ध्यान न दें

फिलहाल आम जनता से अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल फेक दावों और वीडियो पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में आकर ऐसी जानकारी पब्लिक न करें जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचे. लोगों को घबराए बिना हिम्मत से काम लेना है और प्रशासन का सहयोग करना है. किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके प्रशासन को मदद के लिए बुलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version