Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का दूसरा आरोपी भी किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित कोठी नंबर 575 में बीते बुधवार हैंड ग्रेनेड से हमला करने के मामले में पंजाब पुलिस ने दूसरे आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी विशाल गुरदासपुर के डेराबाबा नानक का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। इससे पहले पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने शुक्रवार को ग्रेनेड हमले के एक अन्य आरोपी आरोपी रोहन मसीह को अमृतसर से दबोचा था। उसके पास से भी 9एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहले आरोपी विशाल भी अमृतसर में ही मौजूद था, लेकिन अपने साथी रोहन के पकड़े जाने के बाद वह दिल्ली भाग गया, जहां से वह हैप्पी पासियां के गुर्गों की मदद से विदेश भागने की फिराक में था। इस मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव रविवार को मामले का पूरा खुलासा करेंगे।

 

Exit mobile version