Anti-Narcotics Task Force: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बॉर्डर रेंज और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 19.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस ऑपरेशन के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नशे की सप्लाई चेन को संभालने वाला मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है।
पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स से संपर्क
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में था। वह सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स की खेप की डिलीवरी और पूरे नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
In a major crackdown on trans-border smuggling, the Anti-Narcotics Task Force (#ANTF), Border Range, in a joint operation with the Border Security Force (#BSF), recovers 19.980 Kg Heroin and apprehended four accused, including the key operative managing the supply chain.… pic.twitter.com/SLWjHyq5S4
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 6, 2026
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
मामले में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच एजेंसियां अब सीमा पार सक्रिय हैंडलर्स की पहचान, तस्करी के रूट्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी हैं।
ड्रग्स के खिलाफ सख्त रुख पर कायम पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशे के बढ़ते खतरे को खत्म करने और सीमा पार से संचालित नार्को-नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

