Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में BKI से जुड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

May 19, 2026

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में BKI से जुड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेशी हैंडलर्स और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की योजना पंजाब में सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाकर राज्य में भय और अस्थिरता फैलाने की थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में अमृतसर स्थित State Special Operation Cell (SSOC) थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार आरोपियों के विदेशी संपर्कों, फंडिंग नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इनके संभावित टारगेट क्या थे।

ये भी पढ़ें…

पंजाब पुलिस ने दोहराई सख्त कार्रवाई की बात

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्रवाई को पंजाब में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें