Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशे के साथ 271 ड्रग तस्कर किए गिरफ्तार, IGP सुखचैन गिल ने पेश की Weekly Report

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस राज्य में नशा तस्करों पर नकेल कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। आए दिन पुलिस की तरफ से कई जगह छापेमारी की जा रही है और तस्करों को काबू किया जा रहा है। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट भी पंजाब पुलिस पेश करती है। आज भी IGP सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि नशों के विरुद्ध जारी निर्णायक लड़ाई के बीच पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेस (एनडीपीएस) के तहत कुल 192 एफआईआर की हैं। जिनके तहत 271 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

IGP सुखचैन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह पुलिस ने 10.08 किलो हेरोइन, 13.52 किलो अफीम, 5.52 किलो गांजा, 3.43 क्विंटल चूरा पोस्त भी बरामद किया है। साथ ही फार्मा ओपिओइड की 54123 टैबलेट/ कैप्सूल/ इंजेक्शन/शीशियों के अलावा उनके कब्जे से 17.66 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

Exit mobile version