Site icon Dainik Savera Times

Punjab Police ने नशा तस्कर रशपाल उर्फ पाला को किया गिरफ्तार, हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी भी बरामद

अमृतसर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सीआई अमृतसर को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रशपाल उर्फ पाला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 12.15 लाख ड्रग मनी भी बरामद की है। इस बात की जानकरी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

वहीं आरोपी के खिलाफ एसएसओसी, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप हमारे राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version