Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police ने NCB के साथ संयुक्त अभियान दौरान कुख्यात ड्रग तस्कर बलविंदर बिल्ला काे किया गिरफ्तार : DGP Gaurav Yadav

August 13, 2024

Punjab Police ने NCB के साथ संयुक्त अभियान दौरान कुख्यात ड्रग तस्कर बलविंदर बिल्ला काे किया गिरफ्तार : DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रही जंग के बीच पंजाब पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान में गुरदासपुर शहर क्षेत्र से कुख्यात नशा तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिल्ला सरपंच को हिरासत में लिया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी हैं।

आरोपी बलविंदर बिल्ला जो तरनतारन के गांव हवेलियां का निवासी है और फिलहाल जमानत पर है पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकतर एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं। डीजीपी ने बताया कि नशा तस्कर बलविंदर बिल्ला को एनडीपीएस एक्ट (पीआईटी-एनडीपीएस) की धारा 3 (1) के तहत हिरासत में लिया गया है और असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हिरासत अवधि के दौरान बंदी को डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा। डीजीपी ने बताया कि हिरासत में लिया गया ड्रग तस्कर पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल है। अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चरणजीत सिंह ने बताया कि गुरदासपुर शहर के इलाके में बलविंदर बिल्ला की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद एसपी जांच हरिंदर सिंह गिल की देखरेख में डीएसपी गुरिंदर सिंह नागरा के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण की पुलिस टीमों ने एनसीबी की टीमों के साथ मिलकर आरोपी ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथियों का पता लगाने और पाक स्थित ड्रग तस्करों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें