Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल गिरोह के मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़:पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2020 के कोकीन तस्करी मामले के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जर्मनी में कोकीन तस्करी मामले के सरगना सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की प्रारंभिक जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। डीजीपी यादव के अनुसार, सिमरनजोत संधू एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का मुख्य सरगना है। संधू जर्मनी में भी ड्रग अपराधों के लिए वांछित है। संधू के कई अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं और वह भारत और कई यूरोपीय देशों में ड्रग तस्करी में प्रमुख भूमिका निभाता था।

 

Exit mobile version