Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस की भाखड़ा-नंगल बांध क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिया संदिग्ध युवक

Bhakra-Nangal dam area

Bhakra-Nangal dam area

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस ने भाखड़ा-नंगल बांध क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक को बांध के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए काबू किया।

विदेश में बैठे देशविरोधियों से संपर्क

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक के संपर्क विदेश में बैठे कुछ देशविरोधी तत्वों से हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की गतिविधियां लंबे समय से संदेह के घेरे में थीं, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई और उसे पकड़ा गया।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां द्वारा जांच जारी

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। उसके मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों और संपर्कों की जांच की जा रही है ताकि किसी बड़े नेटवर्क या साजिश का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version