अमृतसर: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित एक हथियार तस्करी के नेटवर्क को उजागर करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें पांच .30 बोर और एक PX5 9mm शामिल है।
पाकिस्तान से हथियार तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के साथ सीधे संपर्क में थे। यह हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की खेप के लिए आवश्यक कोऑर्डिनेट्स और निर्देश भेजता था।
Acting swiftly on intelligence inputs, #Amritsar Commissionerate Police dismantles a #Pakistan-operated cross-border arms smuggling module and apprehends six operatives, including one juvenile, recovering six sophisticated pistols (five .30 bore & one PX5 9mm).
Preliminary… pic.twitter.com/8YzTH5pqDn
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 8, 2025
आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह हथियारों को पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचा रहा था, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। अमृतसर के पीएस कैंटोनमेंट में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि अब आगे की जांच में रिसीवर, वित्तीय चैनल और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक का पता लगाया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले गिरोहों को समाप्त करने और राज्यवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

