Site icon Dainik Savera Times

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍बॉर्डर इलाकों में पंजाब पुलिस की सख्ती, DIG ने की सरप्राइज चेकिंग

पंजाब डेस्क : सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में बॉर्डर रेंज के डीआईजी ने रेंज के सभी जिलों में लगाए गए शाम के विशेष चेकपॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच की। साथ ही चेकपॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों को ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों के बारे में भी निर्देश दिए।

जांच के दौरान अमृतसर ग्रामीण और बटाला जिले के चेकपॉइंट्स का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया। इन दोनों जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें CC-II प्रशंसा प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देने की मंजूरी प्रदान की गई। पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version