Site icon Dainik Savera Times

Punjab Police को High Tech वाहनों की सौगात, CM मान 410 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

फिल्लौर (नीरू): पंजाब पुलिस को ओर भी मजबूत और हाईटेक बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे है। इसी के साथ आज सी.एम. भगवंत मान द्वारा इस यूनिट के काफिले में 410 हाईटेक गाड़ियों को शामिल करने को लेकर हरी झंडी दिखाई जाएगी। जिसके चलते आज दोपहर 12 बजे फिल्लौर अकाडमी में एक समागम भी आयोजित किया गया है। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि महिला सुरक्षा के लिए अलग गाड़ियां तैनात की जाएगी।

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट भी शेयर किया है। जिस दौरान उन्होंने लिखा- पंजाब पुलिस हमारा गौरव है… आज हम पंजाब पुलिस को और भी हाईटेक बनाने जा रहे हैं…शानदार 410 गाड़ियों को आज हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया जाएगा…महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से गाड़ियां रखी गई हैं.. .पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं… आप भी देखिए पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने की एक झलक…।

Exit mobile version