Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस में गैंगस्टरों के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान शुरू, DGP ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन परिहार’

Punjab police have initiated ‘Operation Parihar’

Punjab police have initiated ‘Operation Parihar’

Operation Parihar Launched : पंजाब सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा और संगठित अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि राज्य में अब कोई गैंगस्टर सुरक्षित नहीं रहेगा। आज से पूरे पंजाब में ‘वार ऑन गैंगस्टर’ अभियान को प्रभावी और रणनीतिक ढंग से लागू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 के दौरान अब तक 992 गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें अमृतसर में सरपंच की हत्या के दो बड़े मामले और 15 दिसंबर को कबड्डी प्रमोटर की हत्या जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं।

टोल फ्री नंबर जारी

इसके साथ ही DGP ने गैंगस्टरों के बारे में जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया है। DGP ने कहा कि युवाओं के लिए मेनस्ट्रीम में लौटने का यह आखिरी मौका है। अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी। पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है। गैंगस्टर विदेश में भी खुद को सुरक्षित न समझें। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को सख्ती से भारत वापस लाया जाएगा।

60 मुख्य गैंगस्टर, 1200 सहयोगी और 600 परिवारिक सदस्य ट्रैक पर

सरकार के अनुसार, राज्य में सक्रिय 60 मुख्य गैंगस्टर, उनके 1200 सहयोगी और 600 परिवार के सदस्य पुलिस की निगरानी में हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 12,000 पुलिसकर्मी और 2,000 विशेष टीमें मैदान में उतारी गई हैं।

‘ऑपरेशन परिहार’ गैंगस्टरों के नेटवर्क को तहस-नहस करने की योजना

इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन परिहार’ रखा गया है। इसके तहत गैंगस्टरों के पूरे इको-सिस्टम को निशाना बनाया जाएगा। मुख्य तौर पर यह कार्रवाई चार हिस्सों में होगी:

वित्तीय नेटवर्क

लॉजिस्टिक सपोर्ट

आवासीय और रहन-सहन की व्यवस्था

ये भी पढ़ें: 

हथियारों की आपूर्ति

इन सभी नेटवर्क को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश में अपने स्तर का सबसे बड़ा और संगठित प्रयास है। उन्होंने उन गैंगस्टरों को चेतावनी दी जो विदेशों में बैठकर खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं, कि अब उन्हें कहीं भी छिपने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

Exit mobile version