Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में Punjab Police, राज्य भर के 170 रेलवे स्टेशनों की ली तलाशी : SPL DGP Arpit Shukla

August 9, 2024

स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में Punjab Police, राज्य भर के 170 रेलवे स्टेशनों की ली तलाशी : SPL DGP Arpit Shukla

चंडीगढ़ : आगामी स्वतंत्रता दिवस-2024 के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर और उनके आसपास विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया गया।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने खोजी कुत्तों की सहायता से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली हैं। इस राज्य स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल DGP) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी CP/SSP को इस अभियान को अंजाम देने के लिए SP रैंक के अधिकारी की निगरानी में प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो पुलिस टीमें तैनात करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, कि “हमने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे इस अभियान के दौरान हर व्यक्ति से दोस्ताना और विनम्र तरीके से पेश आएं।” उन्होंने कहा कि राज्य भर में 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली लगभग 250 पुलिस पार्टियों को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने के लिए तैनात किया गया था, ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो।

उन्होंने कहा कि राज्य के 170 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए अभियान के दौरान 1778 से अधिक लोगों की जांच की गई, जबकि 31 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, सीपी/एसएसपी को वाहन ऐप का उपयोग करके रेलवे स्टेशनों के आसपास खड़े सभी वाहनों, विशेष रूप से तीन दिनों से अधिक समय से खड़े वाहनों की जांच करने के लिए भी कहा गया। विशेष डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों के आसपास विभिन्न पार्किंग में खड़े 1851 वाहनों की जांच की है, जिनमें से 628 वाहन तीन दिनों से अधिक समय से खड़े पाए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें