Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police में इस साल होंगी बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; जानें तारीख और समय

March 6, 2026

Punjab Police में इस साल होंगी बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; जानें तारीख और समय

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने वर्ष 2026 के लिए बड़े स्तर पर भर्ती की घोषणा की है। विभाग कुल 3,298 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे, जबकि उम्मीदवार 30 मार्च रात 11:55 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद विभाग चयन प्रक्रिया के अगले चरणों को आगे बढ़ाएगा।

डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड पुलिस कैडर में होंगी भर्तियां

पंजाब पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल पदों में से 2,522 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 766 पद आर्म्ड पुलिस कैडर में भरे जाएंगे। भर्ती से संबंधित आधिकारिक लिंक जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए पुलिस विभाग ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। भर्ती शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपनी शिकायतें और सुझाव यहां दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विभाग ने 02261306246 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

QR कोड के जरिए भी कर सकेंगे आवेदन

इस बार पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए विभाग QR कोड भी जारी करेगा। उम्मीदवार QR कोड स्कैन करके सीधे आधिकारिक भर्ती लिंक तक पहुंच सकेंगे और आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

जल्द जारी होंगी योग्यता और फिजिकल मानक

पुलिस विभाग जल्द ही भर्ती से जुड़े पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और फिजिकल पैरामीटर्स की पूरी जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें