Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस ने छह साल की बच्ची के अपहरण का मामला 12 घंटे में सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

पटियाला: कोतवाली थाने की पुलिस ने केदारनाथा मंदिर से छह साल की बच्ची के अपहरण का मामला 12 घंटे में सुलझाते हुए जहां बच्ची को परिवार को सौंप दिया है, वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस असका रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी एवं बच्ची का मेडिकल चेकअप व मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के बाद केस में और धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी।

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा की देखरेख में आज एसपी सिटी पलविंदर चीमा ने बताया कि 24 जून की रात को कोतवाली पुलिस के पास सूचना आई थी कि रीना निवासी पटियाला की बेटी उम्र करीब 6 वर्ष लापता हो गई है, के संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया गया, जिस पर पलविंदर सिंह चीमा, एसपी सिटी पटियाला, सतनाम सिंह डीएसपी सिटी-1 पटियाला ने इस गंभीर घटना का पता लगाने के लिए इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलों मुख्य अधिकारी कोतवाली पटियाला की एक विशेष टीम का गठन किया, जिन्होंने तकनीकी और सूचना के आधार पर जांच करते हुए, 25 जून को अपहरण की गई नाबालिग लड़की को लगभग 12 घंटों में बरामद किया और आरोपी राजू को पटियाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

वह अपहृत लड़की को मथुरा कालोनी के गुरुद्वारा साहिब के पास छोड़ गया था और यूपी भागने की कोशिश कर रहा था। जिला पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनका कहना है कि फिलहाल लड़की सेफ है और लड़की की मैडीकल जांच करवाई जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

Exit mobile version